आजकल हम सभी दिन के 2-3 घंटे व्हाट्सएप पर बिताते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि WhatsApp se paise kamaye जा सकते हैं या नहीं? अगर आप भी घर बैठे व्हाट्सएप से पैसे कैसे कमाए के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग Whatsapp का इस्तेमाल करते हैं। जहाँ इतने सारे लोग हैं वहाँ बिजनेस और पैसे कमाने की अपार संभावनाएं हैं।
आज इस लेख (Article) में मैं आपको उन घिसे-पिटे तरीकों के बारे में नहीं बताऊंगा जो काम नहीं करते। बल्कि हम उन प्रैक्टिकल और Real तरीकों पर बात करेंगे जिनका इस्तेमाल करके लोग आज भी महीने का ₹20,000 से ₹50,000 तक कमा रहे हैं।
तो चलिए अपने टाइमपास वाले ऐप से ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके के बारे में जानते हैं –
WhatsApp se paise kamaye
क्या सच में WhatsApp se paise kamaye जा सकते हैं?
इससे पहले कि हम तरीकों पर बात करें, एक सच्चाई जान लेना बहुत जरूरी है – व्हाट्सएप खुद आपको पैसे नहीं देता है। (यूट्यूब या फेसबुक की तरह यहाँ मोनेटाइजेशन नहीं होता)।
लेकिन व्हाट्सएप एक बहुत ही पावरफुल माध्यम है। आप इसका इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने, ट्रैफिक लाने और नेटवर्क बनाने के लिए कर सकते हैं। अगर आप सही स्ट्रेटेजी अपनाते हैं तो व्हाट्सएप आपके लिए एक शानदार पैसिव इनकम (Passive Income) का ज़रिया बन सकता है।
व्हाट्सएप से पैसे कमाने के लिए ज़रूरी चीजें (Requirements)
अपना काम शुरू करने से पहले आपके पास इन 4 चीजों का होना बहुत ज़रूरी है –
- एक अच्छा स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन।
- ढेर सारे व्हाट्सएप ग्रुप्स – आप फेसबुक या गूगल से Public WhatsApp Group Links सर्च करके जॉइन कर सकते हैं)
- एक बड़ा कांटेक्ट लिस्ट (Contact List) – जितने ज्यादा लोग आपका स्टेटस देखेंगे आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी।
- धैर्य (Patience) – कोई भी बिजनेस एक दिन में नहीं चलता। आपको लगातार कुछ हफ्तों तक काम करना होगा।
व्हाट्सएप से पैसे कमाने के 5 सबसे बेहतरीन तरीके (Best Ways to Earn)
यहाँ 5 ऐसे प्रैक्टिकल तरीके दिए गए हैं जिन्हें आप आज से ही शुरू कर सकते हैं –
1. एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)
अगर आप बिना अपना प्रोडक्ट बनाए पैसे कमाना चाहते हैं तो एफिलिएट मार्केटिंग सबसे बेस्ट तरीका है।
यह कैसे काम करता है?
• आप Amazon, Flipkart, या Myntra जैसी कंपनियों के एफिलिएट पार्टनर बन सकते हैं (यह फ्री है)।
• जब Amazon पर कोई बड़ी सेल (Sale) आती है तो आप अच्छे डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स का एफिलिएट लिंक जनरेट करें और उसे व्हाट्सएप ग्रुप्स या स्टेटस पर शेयर करें।
• जब भी कोई व्यक्ति आपके भेजे गए लिंक पर क्लिक करके सामान खरीदेगा तो कंपनी आपको उसका एक तय कमीशन (5% से 10%) देगी।
2. खुद का प्रोडक्ट बेचें (WhatsApp Business)
अगर आपकी कोई कपड़े की दुकान है या आप घर पर केक, अचार, या हैंडीक्राफ्ट (सजावट का सामान) बनाते हैं तो व्हाट्सएप आपके लिए एक फ्री की दुकान है।
• इसके लिए नॉर्मल व्हाट्सएप की जगह ‘WhatsApp Business’ ऐप डाउनलोड करें।
• इसमें आप अपने प्रोडक्ट्स का एक सुंदर कैटलॉग (Catalog) बना सकते हैं और हर प्रोडक्ट की फोटो और कीमत डाल सकते हैं।
• अपने कैटलॉग के लिंक को स्टेटस और ग्रुप्स में शेयर करें। जिन लोगों या दोस्तों को आपका प्रोडक्ट पसंद आएगा वे सीधे व्हाट्सएप पर ही आर्डर कर देंगे।
3. व्हाट्सएप चैनल (WhatsApp Channel) से कमाई
व्हाट्सएप का नया फीचर WhatsApp Channels आज के समय में पैसे कमाने का एक बहुत ही पावरफुल और ट्रेंडिंग तरीका बन चुका है। यह बिल्कुल यूट्यूब या टेलीग्राम चैनल की तरह काम करता है। जहाँ यूज़र्स आपको फॉलो (Follow) कर सकते हैं। आप अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी खास विषय (जैसे- शेयर मार्केट, न्यूज़, डील्स/ऑफर या एजुकेशन) पर अपना पब्लिक चैनल बना सकते हैं। जब आप लगातार अच्छी और काम की जानकारी शेयर करते हैं तो धीरे-धीरे आपके फॉलोअर्स की संख्या हजारों-लाखों में पहुँचने लगती है।
एक बार जब आपके चैनल पर अच्छे खासे एक्टिव फॉलोअर्स (जैसे 10,000+) हो जाते हैं तो असली कमाई शुरू होती है। बड़ी-बड़ी कंपनियाँ, ब्रांड्स और दूसरे क्रिएटर्स आपसे खुद संपर्क करते हैं। वे अपने ऐप, प्रोडक्ट या वेबसाइट का लिंक आपके चैनल पर प्रमोट करने के लिए आपको पेड प्रमोशन (Paid Promotion) या स्पॉन्सरशिप (Sponsorship) का ऑफर देते हैं। ब्रांड्स आपके चैनल की रीच (Reach) के हिसाब से एक सिंगल पोस्ट शेयर करने के लिए आसानी से ₹2,000 से ₹20,000 तक देते हैं। इसके अलावा आप अपने चैनल का इस्तेमाल एफिलिएट लिंक्स शेयर करने और अपने किसी भी चीज जैसे डोमेन या किसी लैंडिंग पेज पर डायरेक्ट ट्रैफिक भेजने के लिए भी कर सकते हैं।
4. रीसेलिंग (Reselling Apps) से पैसे कमाएं
अगर आपके पास बेचने के लिए खुद का कोई प्रोडक्ट नहीं है तो आप Meesho, Shopsy, या GlowRoad जैसे रीसेलिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
• उदाहरण – मान लीजिए Meesho पर कोई साड़ी ₹500 की मिल रही है।
• आप उस साड़ी की फोटो डाउनलोड करें और अपने व्हाट्सएप ग्रुप में ₹600 कीमत लिखकर शेयर कर दें।
• जब कोई आपको आर्डर दे, तो आप मीशो पर जाकर कस्टमर का एड्रेस डाल दें। मीशो खुद प्रोडक्ट डिलीवर करेगा और बीच का ₹100 प्रॉफिट आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
5. रेफर एंड अर्न (Refer & Earn Apps)
यह तरीका उन छात्रों (Students) के लिए सबसे अच्छा है जो तुरंत अपनी पॉकेट मनी निकालना चाहते हैं।
• मार्केट में बहुत सारे ऐसे ऐप्स हैं जो नए यूज़र्स को जोड़ने पर बहुत अच्छा कमीशन देते हैं (जैसे- Groww, Upstox, Zerodha, PhonePe या Google Pay)।
• एक डिमैट अकाउंट (Demat Account) खुलवाने पर कंपनियाँ ₹300 से ₹1000 तक का कमीशन देती हैं।
• अगर आप रोजाना अपने 2 दोस्तों या रिश्तेदारों को भी ये ऐप्स डाउनलोड करवा लेते हैं, तो आप आसानी से महीने का ₹10,000 तक कमा सकते हैं।
6. URL शॉर्टनर (Link Shortening) से कमाई
आजकल इंटरनेट पर हमेशा कोई न कोई न्यूज़, फनी वीडियो या ट्रेलर वायरल होता रहता है। आप इस वायरल ट्रेंड का फायदा उठा सकते हैं।
• Adf.ly, ShrinkMe.io, या Za.gl जैसी वेबसाइट्स पर अपना फ्री अकाउंट बनाएं।
• किसी भी वायरल वीडियो के लिंक को कॉपी करें और इन वेबसाइट्स पर पेस्ट करके उसे शॉर्ट (Short) कर लें।
• अब इस शॉर्ट लिंक को अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर करें। जब भी लोग वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करेंगे तो उन्हें 3-5 सेकंड का एक छोटा सा ऐड (Advertisement) दिखेगा।
• जितने अधिक लोग लिंक पर क्लिक करके ऐड देखेंगे, आपको उतने ही ज्यादा डॉलर ($) में पैसे मिलेंगे।
Tip –
अगर आप सच में व्हाट्सएप से पैसे कमाना चाहते हैं, तो स्पैम (Spam) करने से बचें। किसी भी ग्रुप में दिन भर में 50 मैसेज न भेजें। इससे लोग परेशान होकर ग्रुप छोड़ देंगे या आपको ब्लॉक कर देंगे। काम की चीजें या जानकारी भी शेयर करें और लोगों का भरोसा जीतें। ट्रस्ट ही बिजनेस की सबसे बड़ी चाबी है।
इन्हें भी पढ़ें –
- Active and Passive income क्या है? उदाहरण, passive income कमाने के तरीके
- Nifty 50 क्या है? निफ्टी 50 में इन्वेस्ट कैसे करें?
- नेटवर्थ क्या होता है?
- अमीर कैसे बने? प्रैक्टिकल तरीका
- अच्छा शेयर चुनने का 4 आसान और प्रैक्टिकल तरीका
निष्कर्ष (Conclusion)
उम्मीद है कि अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि व्हाट्सएप से पैसे कैसे कमाए (WhatsApp se paise kamaye)। याद रखें कि इंटरनेट से पैसे कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आपको ऊपर बताए गए किसी भी एक तरीके को पकड़ना होगा और उस पर कुछ हफ्तों तक लगातार मेहनत करनी होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q 1. क्या व्हाट्सएप से पैसे कमाने के लिए निवेश (Investment) की जरूरत है?
Ans. बिल्कुल नहीं, ऊपर बताए गए अधिकतर तरीके (जैसे एफिलिएट मार्केटिंग, रेफर एंड अर्न, और रीसेलिंग) बिल्कुल फ्री हैं। आपको बस अपना समय (Time) और इंटरनेट डेटा इन्वेस्ट करना है।
Q 2. व्हाट्सएप ग्रुप कैसे बनाएं जिसमें ज्यादा लोग हों?
Ans. आप फेसबुक पर जाकर अपने शहर या अपनी पसंद (जैसे – Online Shopping Deals) के ग्रुप्स ढूँढ सकते हैं। वहाँ अपना व्हाट्सएप ग्रुप लिंक शेयर करें, जिससे नए लोग आपके ग्रुप में जुड़ सकेंगे।
Q 3. व्हाट्सएप से एक महीने में कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?
Ans. इसकी कोई सीमा (Limit) नहीं है। यह पूरी तरह से आपकी मेहनत और आपके कांटेक्ट लिस्ट पर निर्भर करता है। शुरुआत में आप महीने के ₹2000-₹3000 कमा सकते हैं और अनुभव बढ़ने पर इसे लाखों में भी ले जा सकते हैं।