Share Kaise Pick Kare –
दुनिया के सबसे महान निवेशक वॉरेन बफेट का कहना है कि-
“अगर आप सोते समय पैसा कमाने का तरीका नहीं ढूँढते, तो आपको मरते दम तक काम करना पड़ेगा।”
सोते समय पैसा कमाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि अपने पैसे को काम पर लगाना यानी निवेश करना। और जब निवेश की बात आती है तो Share Market से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। लेकिन जो लोग बाजार में नए हैं, उनका सबसे पहला सवाल यही होता है कि आखिर शेयर कैसे खरीदें (Share Kaise pick kare)?

आज हम बिल्कुल आसान शब्दों में समझेंगे कि शेयर क्या होता है, इसे कैसे खरीदा जाता है, और शेयर चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
शेयर (Share) क्या होता है?
शेयर, जिसे स्टॉक (Stock) या इक्विटी (Equity) भी कहा जाता है, किसी कंपनी में आपके मालिकाना हक़ (Ownership) को दर्शाता है।
उदाहरण – मान लीजिए आपके मोहल्ले में एक बहुत अच्छी मिठाई की दुकान है। दुकान का मालिक उस दुकान को और बड़ा करना चाहता है जिसके लिए उसे ₹1 लाख की ज़रूरत है। वह अपनी दुकान के 100 हिस्से (Shares) कर देता है और 1 हिस्से की कीमत ₹1000 रख देता है।
अगर आप उसके 10 हिस्से (₹10,000 में) खरीद लेते हैं तो आप उस दुकान के 10% के मालिक (पार्टनर) बन जाते हैं। अब दुकान को जितना मुनाफा होगा उसका 10% आपको मिलेगा। शेयर बाजार भी बिल्कुल इसी तरह काम करता है।
शेयर कैसे खरीदा जाता है? (Share Kaise pick kare)
आज से 20 साल पहले शेयर खरीदना बहुत मुश्किल था, लेकिन आज इंटरनेट ने इसे 5 मिनट का काम बना दिया है। शेयर खरीदने के 4 मुख्य तरीके निम्नलिखित है –
1. ऑनलाइन ट्रेडिंग ब्रोकर्स (Online Trading Platforms) –
आजकल शेयर खरीदने का यह सबसे लोकप्रिय तरीका है। Zerodha, Groww, Upstox, या Angel One जैसे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स आपको घर बैठे अपने मोबाइल से ही शेयर खरीदने की सहूलियत देते हैं।
• इसके लिए आपको इन ऐप्स पर अपना एक डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होता है।
• अकाउंट खुलने के बाद आप अपने बैंक से इसमें पैसे ऐड करते हैं और अपनी पसंद की कंपनी का शेयर खरीद सकते हैं।
2. म्यूचुअल फंड्स और ETF (Mutual Funds & ETFs) –
अगर आप शेयर मार्केट में नए हैं और खुद से शेयर नहीं चुनना चाहते, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है।
म्यूचुअल फंड में बहुत सारे निवेशकों का पैसा एक जगह इकट्ठा (Pool of Money) किया जाता है और एक एक्सपर्ट (Fund Manager) उस पैसे को अलग-अलग कंपनियों के सबसे अच्छे शेयरों में लगाता है। इसी तरह ETF (Exchange Traded Fund) भी होते हैं जो सीधे स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड करते हैं।
3. फुल-सर्विस ब्रोकरेज फर्म (Brokerage Firm) –
अगर आपको शेयर मार्केट की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है और आप चाहते हैं कि कोई एक्सपर्ट आपको गाइड करे तो आप फुल-सर्विस ब्रोकर (जैसे Motilal Oswal, Sharekhan आदि) की मदद ले सकते हैं। ये ब्रोकर खरीददार और शेयर मार्केट के बीच मध्यस्थ (Intermediary) का काम करते हैं। आप इन्हें फोन करके भी शेयर खरीदने या बेचने का आर्डर दे सकते हैं । हालाँकि इनकी फीस थोड़ी ज़्यादा होती है।
4. डायरेक्ट स्टॉक परचेस (Direct Stock Purchase – DRIP) –
इस तरीके में निवेशक डिविडेंड रीइन्वेस्टमेंट प्लान (DRIP) के माध्यम से सीधे कंपनी से शेयर खरीद सकता है। इसमें कैश का उपयोग करने के बजाय कंपनी से मिलने वाले मुनाफे (Cash Dividends) का उपयोग करके अपने आप और शेयर खरीद लिए जाते हैं। हालाँकि भारत में आम निवेशकों (Retail Investors) के बीच यह तरीका ज्यादा प्रचलित नहीं है।
शेयर खरीदने से पहले इन 4 बातों का रखें ध्यान (Golden Rules)
शेयर खरीदना आसान है लेकिन सही शेयर चुनना एक कला है। किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले आपको इन 4 प्रमुख कारकों (Factors) पर विचार करना चाहिए –
|
ध्यान रखने योग्य बातें |
इसका क्या मतलब है? |
आपको क्या चेक करना चाहिए? |
|---|---|---|
|
1. कंपनी का प्रदर्शन (Performance) |
कंपनी लगातार पैसा कमा रही है या नहीं? |
कंपनी की बैलेंस शीट, पिछले 3 साल का प्रॉफिट और फ्यूचर प्लान देखें। |
|
2. मार्केट का मूड (Market Condition) |
बाजार तेजी (Bullish) में है या मंदी (Bearish) में? |
मंदी में अच्छे शेयर सस्ते दाम पर मिलते हैं, जबकि तेज़ी के बाजार में संभलकर निवेश करना चाहिए। |
|
3. निवेश का लक्ष्य (Investment Goal) |
आप जल्दी पैसा चाहते हैं या लंबी अवधि की? |
लॉन्ग टर्म (Long Term) वेल्थ के लिए ब्लू-चिप कंपनियों (जैसे Tata, Reliance) में निवेश करना चाहिए। |
|
4. डायवर्सिफिकेशन (Diversification) |
अपने सारे अंडे एक ही टोकरी में मत रखो। |
अपना सारा पैसा किसी एक कंपनी या एक सेक्टर (जैसे सिर्फ IT) में न लगाएं। पैसा बांटकर लगाएं। |
महान निवेशक पीटर लिंच (Peter Lynch) कहते हैं –
“जिस कंपनी के बिजनेस को आप आसानी से समझ नहीं सकते उसके शेयर कभी मत खरीदिए।”
शेयर खरीदने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
अगर आप आज ही अपना निवेश शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास ये 4 चीजें होनी ज़रूरी हैं –
1. पैन कार्ड (PAN Card)
2. आधार कार्ड (Aadhar Card – जो मोबाइल नंबर से लिंक हो)
3. एक सेविंग बैंक अकाउंट (Bank Account)
4. कैंसल्ड चेक या 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट (Income Proof)
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों हमे पूरा उम्मीद है कि आपको समझ आ गया होगा कि शेयर कैसे खरीदें (How to buy shares in Hindi)। शेयर मार्केट कोई रातों-रात अमीर बनने की कोई मशीन नहीं है। यह एक कंपनी या बिजनेस में हिस्सेदार बनने का तरीका है। शुरुआत हमेशा छोटी रकम से करें, अच्छी कंपनियों के बारे में रिसर्च करें, और अपने निवेश को लंबे समय तक (Long term) होल्ड करने की आदत डालें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q 1. शेयर खरीदने के लिए कम से कम कितने पैसे चाहिए?
Ans. शेयर मार्केट में निवेश शुरू करने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। आप ₹100 या ₹500 से भी किसी अच्छे शेयर या म्यूचुअल फंड (SIP) में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
Q 2. शेयर बाजार से खरीदे गए शेयर कहाँ रखे जाते हैं?
Ans. आपके द्वारा खरीदे गए सभी शेयर आपके Demat Account में डिजिटल (इलेक्ट्रॉनिक) रूप में सुरक्षित रखे जाते हैं । बिल्कुल वैसे ही जैसे आपके पैसे बैंक अकाउंट में सुरक्षित रहते हैं।
Q 3. डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट में क्या अंतर है?
Ans. ट्रेडिंग अकाउंट का इस्तेमाल शेयर को खरीदने और बेचने (Buy/Sell) के लिए किया जाता है, जबकि डीमैट अकाउंट का इस्तेमाल खरीदे गए शेयरों को स्टोर (Hold) करने के लिए किया जाता है। आजकल ब्रोकर्स ये दोनों अकाउंट एक साथ ही खोल देते हैं।
Q 4. पहली बार शेयर कैसे खरीदे?
Ans. पहली बार शेयर खरीदने के लिए आपको किसी SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर (जैसे Zerodha, Groww, या Angel One आदि) के पास अपना डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होगा। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की आवश्यकता होती है। अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद उसमें अपने बैंक से पैसे (Funds) ऐड करके अपनी पसंद की कंपनी का नाम सर्च कर और ‘Buy’ बटन पर क्लिक करके शेयर खरीद सकते हैं।
Q 5. क्या मैं 100 रुपये में शेयर खरीद सकता हूँ?
Ans. हाँ बिल्कुल! शेयर बाजार में निवेश की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। बाजार में कई कंपनियों के शेयर 100 रुपये या उससे भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप मात्र 100 रुपये से किसी भी अच्छे Mutual Fund में अपनी मासिक SIP भी शुरू कर सकते हैं।
Q 6. एक व्यक्ति कितने शेयर खरीद सकता है?
Ans. एक आम निवेशक (Retail Investor) के लिए शेयर खरीदने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। आपके ट्रेडिंग अकाउंट में जितना पैसा है आप उतने शेयर खरीद सकते हैं। आप चाहें तो किसी कंपनी का सिर्फ 1 शेयर खरीदें या 1 लाख शेयर, यह पूरी तरह से आपकी निवेश क्षमता (बजट) पर निर्भर करता है।
Q 7. आपको कैसे पता चलेगा कि शेयर की कीमत बढ़ेगी या घटेगी?
Ans. शेयर मार्केट में 100% सटीक भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता लेकिन सही अनुमान लगाने के लिए एक्सपर्ट्स दो तरीकों का इस्तेमाल करते हैं –
1. फंडामेंटल एनालिसिस (Fundamental Analysis) – इसमें कंपनी का प्रॉफिट, बैलेंस शीट, कर्ज और भविष्य का बिजनेस प्लान देखा जाता है (लॉन्ग टर्म निवेश के लिए)।
2. टेक्निकल एनालिसिस (Technical Analysis) – इसमें शेयर के पुराने चार्ट, ग्राफ और ट्रेंड्स को देखकर कीमत का अंदाज़ा लगाया जाता है (शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए)। इसके अलावा, न्यूज़ और सरकार की नीतियों का भी कीमत पर तुरंत असर पड़ता है।
Q 8. शेयर बेचने के बाद पैसा कब आता है?
Ans. भारत में शेयर बाजार अब T+1 सेटलमेंट (Trade + 1 Day) सिस्टम पर काम करता है। इसका मतलब है कि आप जिस दिन शेयर बेचते हैं उसके अगले वर्किंग डे को पैसा आपके ब्रोकिंग अकाउंट में आ जाता है। जिसे आप अपने बैंक खाते में ट्रांसफर (Withdraw) कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
Wealthgif.com पर दी गई यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों (Market Risks) के अधीन है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च जरूर करें या किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) से सलाह लें। आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय लाभ या नुकसान के लिए Wealthgif ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
Resources –
https://www.moneycontrol.com/news/business/personal-finance/-1731707.html