नेटवर्थ क्या होता है? (NetWorth Meaning in Hindi)

NetWorth in hindi: अक्सर जब हम न्यूज़ चैनल देखते हैं या अखबार पढ़ते हैं तो एक खबर बार-बार देखने या सुनने को मिलती है – Elon Musk की नेटवर्थ इतनी हो गई या मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान।

इन बड़ी-बड़ी खबरों को देखकर क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि आखिर यह नेटवर्थ क्या होता है (What is Networth in Hindi)? और क्या आप भी सोचते हैं कि आपकी खुद की नेटवर्थ कितनी है?

Networth in Hindi

हम में से अधिकतर लोग अपनी महीने की सैलरी को ही अपनी अमीरी मान लेते हैं, जो कि सही नहीं है। आज हम बिना किसी मुश्किल फाइनेंसियल भाषा के बिल्कुल आम बोलचाल में समझेंगे कि नेटवर्थ क्या है, इसे कैसे निकालते हैं, और इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है।

 

नेटवर्थ क्या होता है? (NetWorth Meaning in Hindi)

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो आपके पास कुल कितनी संपत्ति (Assets) है और आप पर कुल कितना कर्जा (Liabilities) है, इन दोनों के बीच के अंतर (Difference) को ही नेटवर्थ कहा जाता है।

नेटवर्थ यह बताती है कि अगर आज आप अपना सब कुछ (घर, गाड़ी, सोना, बैंक बैलेंस) बेच दें और अपना सारा कर्ज (लोन, क्रेडिट कार्ड का बिल, उधार) चुका दें तो आखिरी में आपके पास में कितना पैसा बचेगा। जो पैसा बचेगा वही आपकी असली नेटवर्थ (Net Worth) है।

Net Worth का मतलब है – आपके पास मौजूद कुल Assets में से आपकी कुल Liabilities यानी कर्ज और देनदारियां घटाने के बाद बची हुई वास्तविक आर्थिक संपत्ति है।

इसे निकालने का एक बहुत ही सिंपल फॉर्मूला है –

नेटवर्थ = कुल संपत्ति (Assets) – कुल कर्ज (Liabilities)

 

Assets और Liabilities क्या होता है?

नेटवर्थ को ठीक से समझने के लिए आपको Assets और Liabilities के बीच का फर्क समझना होगा। इसके लिए दुनिया के सबसे मशहूर फाइनेंस लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने अपनी बेस्टसेलर किताब रिच डैड पुअर डैड में एक बहुत ही कमाल की बात कही है –

“अमीर लोग एसेट्स (Assets) बनाते हैं, जबकि गरीब और मिडिल क्लास लोग लायबिलिटीज (Liabilities) खरीदते हैं और उन्हें एसेट समझने की गलती करते हैं।”

आइए इसे एक टेबल के ज़रिए आसानी से समझते हैं

संपत्ति (Assets) – जो पैसा कमाकर दे 

कर्ज/देनदारी (Liabilities) – जो आपकी जेब से पैसा निकाले

कैश (Cash) और बैंक बैलेंस

क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल

निवेश (FD, शेयर बाज़ार, म्यूच्यूअल फंड, PF)

होम लोन (Home Loan)

रियल एस्टेट (ज़मीन, दुकान, घर)

पर्सनल लोन या कार/बाइक लोन

सोना (Gold) और चांदी

दोस्तों या रिश्तेदारों से लिया गया उधार

 

अपना नेटवर्थ कैसे निकाले? (How to Calculate Net Worth)

चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं, ताकि आपको नेटवर्थ अच्छे से समझ में आ जाए –

मान लीजिए आपके दोस्त राहुल की उम्र 30 साल है और वह महीने का ₹70,000 रुपए कमाता है। तो चलिए उसकी नेटवर्थ निकालते हैं –

राहुल की कुल संपत्ति (Assets) –

  • बैंक बैलेंस और कैश: ₹2,00000
  • म्यूच्यूअल फंड और शेयर: ₹3,00,000
  • पीएफ (EPF): ₹1,00,000
  • एक छोटा प्लॉट: ₹10,00,000
  • कुल एसेट्स = ₹16,00,000 (16 लाख रुपये)

राहुल का कुल कर्ज (Liabilities) –

  • कार लोन: ₹5,00,000
  • पर्सनल लोन: ₹2,00,000
  • क्रेडिट कार्ड बिल: ₹1,00,000
  • कुल कर्ज = ₹8,00,000 (8 लाख रुपये)

राहुल की नेटवर्थ = Total Assets − Total Liabilities

राहुल की नेटवर्थ = ₹16,00,000 – ₹8,00,000 = ₹8,00,000 (8 लाख रुपये)

यानी अगर आज राहुल को अपनी जॉब छोड़नी पड़े या कोई इमरजेंसी आ जाए, तो उसकी असली नेटवर्थ (Net Worth) 8 लाख रुपये है।

 

नेगेटिव नेटवर्थ क्या होती है? (What is Negative Net Worth?)

उपरोक्त उदाहरण के अनुसार अगर राहुल का कर्ज 20 लाख रूपये होता और संपत्ति सिर्फ 16 लाख होती, तो उसकी नेटवर्थ माइनस में (- 4 लाख) चली जाती। इसे ही नेगेटिव नेटवर्थ (Negative Net Worth) कहते हैं। इसका सीधा मतलब है कि इंसान आर्थिक रूप से खतरे में है।

 

अपना नेटवर्थ कैसे बढ़ाएं? (Tips to Increase Net Worth)

अगर आप असल जिंदगी में अमीर बनना चाहते हैं तो आपका लक्ष्य ज्यादा काम करना, अपनी सैलरी बढ़ाना नहीं, बल्कि अपनी नेटवर्थ बढ़ाना होना चाहिए। इसके लिए 4 तरीके हैं जो अधिकतर फाइनेंसियल बुक्स में फाइनेंसियल एडवाइजर बताते है:

1. बुरा कर्ज (Bad Debt) खत्म करें –

सबसे पहले अपने हाई-इंटरेस्ट वाले लोन (जैसे क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन) को जल्द से जल्द चुकाएं।

2. लायबिलिटीज को एसेट समझना बंद करें –

जो नई चमचमाती कार आपने लोन पर ली है, उसकी कीमत हर साल कम हो रही है। वह आपका एसेट नहीं है। आपको पहले तो दिखावे पर पैसे खर्च करना बंद करना होगा।

3. निवेश शुरू करें (Start Investing) –

अपने पैसे को काम पर लगाएं। शेयर बाज़ार, इंडेक्स फंड (जैसे निफ्टी 50), या रियल एस्टेट में पैसा निवेश करना शुरू करें।

(अगर आप निफ्टी 50 के बारे में नहीं जानते, तो हमारी निफ्टी 50 क्या है और इसमें निवेश कैसे शुरू करें वाली पोस्ट ज़रूर पढ़ें)।

4. इमरजेंसी फंड बनाएं –

अपनी 6 महीने की सैलरी के बराबर पैसा किसी अलग बैंक खाते या FD में रखें, ताकि मुसीबत में आपको कर्ज न लेना पड़े।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

हमें पूरा उम्मीद है आपको समझ आ गया होगा कि नेटवर्थ क्या होता है (Networth in Hindi)। आप अपने नेटवर्थ की गणना कैसे कर सकते हैं? Negetive Net Worth क्या होता है? और आप अपनी NetWorth कैसे बढ़ा सकते हैं?

 

इन्हें भी पढ़िए –

• अमीर कैसे बने? 2026 में वेल्थ बनाने के 5 प्रैक्टिकल तरीके

• Demat Account का मतलब क्या है? जानिए शेयर और निवेश से इसका क्या संबंध है

• Share Market kya hai | शेयर मार्केट से जुड़ी तमाम जानकारी

• Nifty 50 Kya Hai? | निफ्टी 50 में निवेश कैसे करें?, कितनी कंपनियां शामिल है

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) –

Q 1. नेटवर्थ और इनकम (Income) में क्या अंतर है?

Ans. इनकम वह पैसा है जो आप हर महीने या साल कमाते हैं (जैसे आपकी सैलरी)। जबकि नेटवर्थ वह पैसा है जो आपके पास सब कुछ चुकाने के बाद बचता है (Assets – Liabilities)।

Q 2. एक अच्छी नेटवर्थ कितनी होनी चाहिए?

Ans. इसका कोई एक फिक्स नियम नहीं है, यह आपकी उम्र और खर्चों पर निर्भर करता है। लेकिन एक आम नियम (Rule of Thumb) के अनुसार आपकी उम्र को आपकी सालाना इनकम से गुणा करके उसे 10 से भाग (Divide) दें, जो संख्या आए उतनी नेटवर्थ आपकी होनी चाहिए।

Q 3. क्या मेरा घर मेरी नेटवर्थ में गिना जाता है?

Ans. हाँ, आपके घर की आज की बाजार कीमत आपकी संपत्ति (Asset) है। लेकिन अगर उस घर पर कोई होम लोन (Home Loan) चल रहा है तो उस लोन की बची हुई रकम आपके कर्ज (Liabilities) में गिनी जाएगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top