अगर आपने कभी Share Market, Stocks, IPO या Investment के बारे में सुना है, तो आपने Demat Account का नाम जरूर सुना होगा।
लेकिन आखिर Demat Account क्या होता है? क्या यह Bank Account जैसा होता है? इसमें पैसे रखे जाते हैं या Shares? और अगर किसी को Share Market में निवेश करना हो, तो क्या Demat Account जरूरी है? इन सभी सवालों का जवाब इस पोस्ट में जानेंगे इसीलिए पूरी पोस्ट ध्यान से पढ़ें।

दोस्तों अगर आप शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपके पास एक डीमैट अकाउंट होना चाहिए। आज के इस पोस्ट में पढ़ने वाले हैं कि demat अकॉउंट क्या होता है? Demat अकॉउंट क्यो जरूरी है? आप Demat Account कैसे और कहाँ पर खोल सकते है ?
शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने या Trading करने के लिए आपके पास Demat Account होना आवश्यक होता है। इसीलिए कभी भी, जब शेयर मार्केट का जिक्र होता है वहां पर Demat Account के बारे में भी अक्सर सुनने को मिलता है।
Demat Account क्या है?
Demat Account, Dematerialized account का संक्षिप्त रूप है, जिसमें Dematerialized का अर्थ होता है किसी भी पेपर डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप में बदलना, और अकाउंट का अर्थ होता है खाता।
डीमैट अकाउंट एक बैंक अकाउंट की तरह है, जिसमें आप अपने शेयर सर्टिफिकेट और अन्य सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक फार्म में रख सकते हैं।
सरल भाषा में कहें तो, डिमैट अकाउंट मतलब एक ऐसा अकाउंट जिसकी मदद से आप शेयर्स का खरीदी बिक्री करते हैं डिमैट अकाउंट कहलाता है।
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि Dematerialized account की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
पुराने समय के शेयर मार्केट को देखे तो पहले के समय में शेयर खरीदने पर लोगों को शेयर सर्टिफिकेट मिलता था जो कि पेपर फॉर्म में होता था । इनमें बहुत सी समस्याएं थी, जैसे कि सर्टिफिकेट का गुम हो जाना, नकली सर्टिफिकेट बना लेना आदि, इससे इन्वेस्टर को बहुत प्रॉब्लम होती थी।
इन सभी प्रॉब्लम को देखते हुए सरकार ने 1996 में घोषणा किया कि यह सारे डॉक्यूमेंट डिजिटल फार्म में होंगे और खरीदे गए शेयर भी डिजिटल रूप में अकाउंट में सेव होगा। इसी अकाउंट को Demat Account कहा जाता है।
Demat Account एक बैंक अकाउंट की तरह होता है। जिस प्रकार बैंक अकाउंट में पैसे रखे जाते हैं उसी प्रकार Demat Account में हमारे द्वारा खरीदे गए शेयर रखे जाते हैं।
जब हम कोई शेयर खरीदते हैं तो खरीदे गए शेयर हमारे Demat Account में जमा (क्रेडिट) हो जाते हैं और जब हम शेयर बेच देते हैं तो यह शेयर हमारे Demat Account से डेबिट हो जाते हैं।
Demat Account क्यों जरूरी है?
बिना Demat account के हम शेयर मार्केट में इन्वेस्ट नहीं कर सकते या शेयर नहीं खरीद सकते क्योंकि हमारे Demat Account में ही हमारे द्वारा खरीदे या बेचे गए शेयर्स का रिकॉर्ड रहता है।
Demat Account में हमारे द्वारा खरीदे गए शेयर डिजिटल फॉर्म में जमा हो जाते हैं व हमारे द्वारा बेचे गए शेयर से हमारे Demat account से डेबिट हो जाते हैं। इसीलिए शेयर मार्केट में शेयर खरीदने अथवा बेचने के लिए Demat account जरूरी होता है।
Demat Account कैसे खोले?
Demat Account एक Depository Company मे ओपन होता है।
इंडिया में दो Depository Company है
1. CDSL – Central Depository Services Limited.
2. NSDL – National Securities Depository Limited.
हम इस Depository Company में Directly खाता नहीं खुलवा सकते। इसलिए Demat अकाउंट हमेशा किसी ब्रोकरेज कंपनी के द्वारा ही ओपन होता है। यह ब्रोकिंग कंपनियां डिपॉजिटरी कंपनियों से जुड़े होते हैं।
आप किसी भी ब्रोकरेज कंपनी में Demat अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह कंपनियां Demat अकाउंट खोलने के लिए अपनी सर्विसेज के अनुसार चार्ज करते हैं।
Demat Account कहाँ से खुलवायें
जब भी Demat अकाउंट खोलने की बात आती है तो दिमाग में बहुत सारे कंफ्यूजन होते हैं कि –
1. अकाउंट ओपनिंग चार्जेस किसके कम होंगे ?
2. ब्रोकरेज चार्जेस किसके कम होंगे ?
3. किसके फीचर ज्यादा अच्छे होंगे ?
4. किसके सर्विसेज ज्यादा अच्छे होंगे ?
5. यूजर इंटरफेस किसका अच्छा है ? इत्यादि ।
Demat अकाउंट खोलने के से पहले आप इन सब बातों के बारे में ज्ञान एकत्रित कर ले और हो सके तो कुछ ब्रोकरेज कंपनियों का रिसर्च करके उनका आपस में comparison जरूर कर लें।
Demat Account के क्या फायदे हैं?
Demat अकाउंट ने Securities को संभालना काफी आसान बना दिया है।
1. Paper Certificates की जरूरत कम होती है
Securities Electronic Form में रखी जाती हैं।
2. Securities को संभालना आसान होता है
Physical Certificates के खोने या खराब होने जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं।
3. Transaction Process आसान होता है
Shares की खरीद-बिक्री के बाद Securities का Electronic Settlement किया जा सकता है।
4. Corporate Benefits प्राप्त करना आसान होता है
Eligible corporate actions जैसे Bonus और Rights आदि के securities credits Demat system के माध्यम से हो सकते हैं।
5. Portfolio देखना आसान होता है
आप अपने holdings को Digital Platform के माध्यम से देख सकते हैं।
Demat Account खोलते समय किन बातों का ध्यान रखें?
Demat Account Open करने से पहले या करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें:
1. DP/Broker की regulatory registration स्थिति
2. Account Maintenance Charges
3. Transaction/other applicable charges
4. Trading platform की सुविधा
5. Customer support
6. Security features
7. Contract notes और statements
8. आपके लिए उपलब्ध account type
NSE भी Investors को SEBI-registered broker/member चुनने की सलाह देता है।
Demat Account खोलने से पहले एक जरूरी बात
Share Market में Demat अकाउंट होना और Investment से Profit होना दो अलग अलग बातें हैं।
Demat अकाउंट केवल Securities को रखने और संबंधित depository services के लिए है।
Share Market Investment में Profit की कोई Guarantee नहीं होती। NSE भी स्पष्ट करता है कि Stock Market में Returns की कोई गारंटी नहीं होती और Investment में Risk मौजूद रहता है।
इसलिए केवल किसी के कहने पर कोई Share खरीदने के बजाय पहले उसके बारे में समझना और अपने Financial Goals तथा Risk को ध्यान में रखना जरूरी है।
FAQs
Que. Demat Account का पूरा नाम क्या है?
Ans. Demat का पूरा नाम Dematerialized Account है।
Que. Demat अकाउंट किस काम आता है?
Ans. Demat अकाउंट का उपयोग Shares और अन्य eligible Securities को Electronic/Digital Form में रखने के लिए किया जाता है।
Que. क्या Demat अकाउंट में पैसे रखे जाते हैं?
Ans. नहीं। पैसे रखने के लिए Bank Account होता है। Demat Account मुख्य रूप से Securities रखने के लिए होता है।
Que. क्या Demat और Trading Account एक ही हैं?
Ans. नहीं। Demat अकाउंट Securities रखने के लिए और Trading Account खरीद-बिक्री के transactions के लिए उपयोग होता है।
Que. Demat Account किसके माध्यम से खोला जाता है?
Ans. Demat Account किसी Depository Participant (DP) के माध्यम से खोला जाता है। CDSL के मामले में Account सीधे CDSL से नहीं खोला जाता।
Que. Which is India’s No 1 Demat account?
Ans. According to our research Zerodha Demat Account is India’s No 1 Demat account.
Que. Can I have 2 Demat accounts?
Ans. Yes offcourse, you can legally open multiple Demat accounts. However, it is allowed to open multiple Demat accounts with the same brokerage firm.
Que. क्या एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा Demat Account हो सकते हैं?
Ans. हां, कुछ परिस्थितियों में एक व्यक्ति एक से अधिक Demat Accounts रख सकता है। CDSL की FAQ guidance के अनुसार Investor अलग-अलग CDSL Depository Participants के साथ एक से अधिक Demat Accounts खोल सकता है।
Final Words
हमे उम्मीद है कि जो भी जानकारी आप लेना चाहते थे यहाँ से वो जानकारी आपको मिल गई होगी और यह जानकारी आपको पसंद भी आई होगी,
इसी तरह के और भी जनकारीपूर्ण लेख पढ़ने के लिए हमारे साइट पर मौजूद अन्य लेखों को भी जरूर पढ़ें।
धन्यवाद !