कैंडलेस्टिक चार्ट पैटर्न पीडीएफ इन हिंदी (चित्र सहित)

  • साइज – 1 एमबी
  • पृष्ठ संख्या – 22
  • भाषा – हिंदी
  • पीडीएफ क्वालिटी – बेहतरीन
  • Available Formats – PDF, TXT or read online

Document Description

1. BULISH FLAG PATTERN :-

बुलिशफ्लैग पैटर्न मार्केट या किसी भी स्टॉक में तेज़ी के दौरान बनता हैं, जिसका ब्रेकआउट होने पर मार्केट में और तेज़ी (Up trend continue) हो जाती हैं । इस पैटर्न के स्वरूप को चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं ।

2. BEARISH FLAG :-

बेयरिश फ्लैग पैटर्न मार्केट अथवा किसी स्टॉक में डाउन ट्रैंड (मंदी) के दौरान बनता हैं, इस पैटर्न के ब्रेकडाउन होने पर मार्केट और अधिक मंदी या डाउन ट्रैंड में जा सकता हैं।

3. BULISH RECTANGLE PATTERN :-

जब मार्केट में कीमतें बार बार एक जगह से रेसिस्टेंस लेती हैं, लेकिन SELLERS मार्के ट में SELL नहीं करते हैं और मार्केट बार बार एक area में support लेता है और अंत में मार्केट ऊपर के रेसिस्टेंस जोन को ब्रेक करता हैं तब मार्किट में और तेज़ी आ सकती हैं।

4. BEARISH RECTANGLE :-

जब मार्केट में कीमतें बार बार एक लेवल पर SUPPORT लेती हैं, लेकिन Buyers मार्केट में Buy नहीं करते हैं, इसलिए मार्केट ऊपर के लेवल पर रेसिस्टेंस बना लेता है और अंत में मार्केट जब support लेवल को ब्रेक कर देता हैं तब मार्केट में अच्छा सेलिंग आने की संभावना हो जाती हैं।

5. DOUBLE TOP :-

डबल टॉप एक जबरदस्त मंदी (bearish) पैटर्न होता हैं। इस पैटर्न को ‘M’ पैटर्न भी कहा जाता हैं और यह पैटर्न मार्केट में तेज़ी (एक लंबी रैली) के दौरान बनता हैं। जब ये पैटर्न अपने neck– line को नीचे की तरफ़ ब्रेक करता हैं तब मार्केट में गिरावट आने की संभावना बढ जाती हैं। Neck line के breakdown के बाद मार्केट में sell किया जा सकता हैं।

6. DOUBLE BOTTOM :-

इस पैटर्न को डबल बॉटम या ‘W’ भी कहा जाता हैं। ये पैटर्न मार्केट में एक अच्छी गिरावट के बाद बनता हैं जिसके बाद मार्केट में मंदी के ट्रैंड के खत्म और तेज़ी के ट्रैंड के शुरु होने की संभावना हो जाती हैं। Neck line के break out के बाद मार्केट में तेज़ी की पोजिशन बनाई जा सकती हैं।

7. TRIPLE TOP PATTERN :-

ये पैटर्न भी डबल टॉप की तरह तेज़ी के दौरान बनता हैं, लेकिन इसमें एक अंतर है कि ये पैटर्न दो नहीं बल्कि तीन टॉप बनाने के बाद नीचे की NECK LINE को ब्रेक करता हैं जिसके कारण मार्केट में तेज़ गिरावट आने की संभावना रहती हैं। इसलिए Neck line के break down के बाद SELL किया जाता हैं।

8. TRIPLE BOTTOM PATTERN :-

ये एक बड़ा विश्वसनीय पैटर्न माना जाता हैं लेकिन कुछ बाते ध्यान रखना जरूरी हैं, ये पैटर्न अच्छी गिरावट के बाद बनता हैं, ये पैटर्न अगर oversold मार्केट में बनता हैं तब इसकी accuracyऔर बढ़ जाती हैं, इस पैटर्न के break out के बाद ही buy की पोजिशन बनाई जाती हैं, क्योंकि तब ये पुष्टि बढ़ जाती हैं कि अब मार्केट में तेजी आ सकती हैं।

9. BULISH PENNANT :-

ये एक ट्रेंड कंटिन्यूशन पैटर्न होता हैं जो त्रिकोण के आकार में बनता हैं। जब price बार ऊपर से नीचे आती हैं लेकिन वो अपने पिछले low से कम होती जाती हैं और अंत में प्राइस जब ऊपर की ओर breakout देती हैं तब मार्के ट में अच्छी तेज़ी आने की संभावना बढ जाती हैं।

10. BEARISH PENNANT:-

जैसा कि pennant एक ट्रेंड कंटिन्यूएशन पैटर्न होता हैं, इसलिए जब मार्केट में गिरावट के दौरान प्राइसबार नीचे से ऊपर जाती हैं, लेकिन वे अपनेपिछले high से नीचे रह जाती हैं। और अंत में नीचे ब्रेकडाउन हो जाने पर मार्केट में sell किया जाता हैं क्युकी मार्केट में और मंदी आने की संभावना बढ जाती है।

11. RISING WEDGE PATTERN :-

राइजिंग वेज नाम से तो ये आपको बुलीश पैटर्न लग सकता हैं लेकिन वास्तव मे ये एक बेयरिश यानि मंदी को दर्शाने वाला पैटर्न होता हैं। ये पैटर्न मार्केट में गिरावट के बीच बनता हैं जिसमें कीमतें एक वेज के अंदर ही रहती हैं लेकिन जब कीमतें वेज को नीचे की ओर breakdown करता हैं तब मार्केट में फिर से गिरावट शुरु हो सकती हैं।

12. FALLING WEDGE PATTERN :-

फॉलिंग वेज पैटर्न मजबूत तेज़ी को दर्शाता हैं और ये पैटर्न मार्केट में तेज़ी के दौरान बनता हैं जो और तेज़ी आने का संकेत देता हैं। इस पैटर्न का कन्फर्मेशन इसके ब्रेकआउट होने पर चलता है।

13. CUP & HANDLE :-

Cup & Handle पैटर्न कप के आकार में बनता है जो तेज़ी के trend में बनता है। ये पैटर्न बनने के बाद इसके हैंडल के रूप में एक छोटा सा पैटर्न बनता हैं jiske ब्रेकआउट होने पर मार्केट में और अधिक तेज़ी आने की संभावना रहती हैं

14. DESCENDING TRIANGLE:-

इसे अवरोही (गिरते क्रम) त्रिकोण पैटर्न भी कह सकते हैं। ये गिरावट में बनता हैं, जिसका low (support zone) point एक horizontal line के समान रहता हैं लेकिन इसका हाई क्रमश lower high बनाता हैं यानि नई कैंडल पिछली कैंडल के हाई को ब्रेक नहीं करती हैं और अंत में support zone का ब्रेकडाउन होता हैं तब मार्केट में और गिरावट शुरु हो जाती हैं।

15. ASCENDING TRIANGLE :-

इसे हिन्दी में आरोही (बढ़ते क्रम) पैटर्न कहा जाता हैं। ये पैटर्न जितना बड़ा होता हैं उतना ही बड़ा risk और reward रहता है। चित्र में इस पैटर्न को अच्छे से दर्शाया गया है इसलिए चित्र को अवश्य अच्छे से समझे।

16. BROADENING TRIANGLE :-

ये पैटर्न मार्केट में भारी उतार चढ़ाव के समय बनता है। इस पैटर्न में कीमतें एक लंबे दायरे में तेज़ी से बढ़ती और गिरती हैं इसलिए अंतिम ब्रेकआउट किस तरफ़ (उपर या नीचे) होगा ये समझना थोड़ा मुस्किल होता हैं।

17. SYMMETRICAL TRIANGLE :-

एक अपट्रेंड में ये अपेक्षित हैं कि एक सममितत्रिभूज के आकार का पैटर्न बनता हैं और जब ये ऊपर की ओर ब्रेकआउट करता है तब इसमें और तेज़ी हो सकती हैं।

18. HEAD & SHOULDER:-

हेड (सिर) और शॉल्डर (कंधे) के स्वरूप में बनने वाला ये पैटर्न एक बेयरिश पैटर्न होता हैं। जब ये पैटर्न neckline (जैसा चित्र में दिखाया गया) को नीचे की ओरब्रेकडाउन करता हैं तब इस पैटर्न की पुष्टि हो जाती हैं। चूंकि ये बेयरिश पैटर्न हैं इसलिए इसकी पुष्टि होने के बाद मार्केट में एक अच्छी गिरावट होने की संभावना बढ जाती हैं।

19. INVERTED HEAD & SHOULDER :-

ये BULISH पैटर्न होता हैं और ये HEAD & SHOULDER पैटर्न का बिल्कुल उल्टा बनता हैं जो मार्केट में गिरावट के वक्त बनता हैं। जब ये पैटर्न अपनी NECK LINE को BREAKOUT करता हैं तब मार्केट में मंदी के ट्रेंड की समाप्ति और तेजी होने के बहुत संभावना हो जाती हैं।

20. DIAMOND BOTTOM :-

डायमंड बॉटम एक Bulish पैटर्न होता हैं जो एक DIAMOND (हीरे) के आकार में बनता हैं। ये पैटर्न अक्सर गिरावट के वक्त बनता हैं जो ट्रैंड रिवर्सल का संकेत देता हैं। इस पैटर्न की पुष्टि के लिए इसके BREAKOUT का इंतज़ार किया जाता हैं और जब इसका ब्रेकआउट होता हैं तब मार्केट में तेज़ी हो सकती हैं।

21. DIAMOND TOP :-

ये पैटर्न डायमंड बॉटम का ही उल्टा रूप होता हैं और ये मार्केट की गिरावट में न बन कर ये मार्केट की तेज़ी के दौरान बनता हैं जो एक बेयरिश ट्रैंड शूरू होने का संकेत देता हैं। इस पैटर्न की पुष्टि ब्रेकडाउन के बाद मिलती हैं।

22. ROUNDING BOTTOM:-

ये पैटर्न कप & हैंडल पैटर्न के मिलता जुलता होता हैं लेकिन राउंडिंग बॉटम पैटर्न में हैंडल नहीं बनता और ये बड़े दायरे में बनता हैं। ये पैटर्न लंबे बेयरिश ट्रेंड के खत्म होने का स्पष्ट संकेत देता है। इसके BREAKOUT (जहां से ये पैटर्न बनना शुरू हुआ) देता हैं तब मार्केट में तेजी की संभावना बढ जाती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment